बुलंदशहर, मई 8 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 6 मई की शाम करीब चार बजे उसकी 17 वर्षीय बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसे सहेलियों, नाते-रिश्तेदारियों समेत सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, किंतु उसका पता नहीं चल सका। ऐसे में उसके साथ अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.