लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को बिहार चुनाव में वोटरों की सत्यापन योजना को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि संदिग्ध स्वयंसेवकों को किसी भी सूरत में इस जालसाज़ी का हिस्सा न बनने दिया जाए, चाहे इसके लिए कोर्ट का दरवाज़ा ही क्यों न खटखटाना पड़े। माना कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण का अधिकार है लेकिन ये कहीं नहीं लिखा है और न ही इसका कहीं कोई उदाहरण है कि उसमें आम लोगों को इस तरह 'स्वयंसेवक बनाया जाएगा। अखिलेश ने एक्स पर लिखा, सबसे पहले उन 'स्वयंसेवकों की पहचान उजागर की जाए, जिनको बिहार व बंगाल में मतदाताओं के सत्यापन में लगाने की योजना रची जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि वो 'स्वयंसेवक सत्ता पक्ष और उनके संगी-साथी से संबंधित किसी भी संगठन, मुख्यालय या शाखा से जुड़े हुए लोग नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.