दरभंगा, जनवरी 11 -- दरभंगा। जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बड़की लाधा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज प्रताड़ना व अवैध संबंध के कारण बहन की हत्या करने का आरोप बहनोई पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान रविशंकर कुमार साहू की पत्नी अंजली देवी (28) के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मृतका के भाई दिनेश कुमार साहू ने बताया कि शनिवार को दोपहरकरीब तीन बजे फोन से सूचना मिली कि छत से गिरने से अंजली की मौत हो गई है। इसके बाद आनन-फानन में बड़की लाधा गांव स्थित बहन की ससुराल पहुंचे तो देखा कि शव पलंग पर पड़ा था और ग्रामीण फंदे से लटकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.