दरभंगा, फरवरी 13 -- दरभंगा। अलीनगर थाने के धामसाइन वार्ड 11 में 25 वर्षीया विवाहिता चांदनी परवीन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता मो. शमीम ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। चांदनी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व नौशाद आलम से हुई थी, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। मायके पक्ष के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसे लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी। इसमें समाज के सामने 50 हजार दिये गये थे, लेकिन बाकी 1.5 लाख की मांग जारी थी। आरोप है कि पैसे को लेकर चांदनी से अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बताया जाता है कि गत बुधवार की रात करीब 9:30 बजे चांदनी ने अपने पिता से आखिरी बार फोन पर बात की थी। उस दौरान उसने कहा था क...