मोतिहारी, फरवरी 9 -- चकिया। पिपरा थाना क्षेत्र की एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतका का पहचान संगीता देवी (37), पति सत्येन्द्र साह, ग्राम भेड़खिया, थाना पिपरा के रूप में हुई है। महिला की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। उसे दो लड़की और एक लड़का है। महिला की मौत संदिग्ध बतायी जा रही है। पिपरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है । मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...