मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के अलिनेउरा में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका सुनीता देवी चार बच्चों की मां थी। घटना के बाद से ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। चकजमाल निवासी चंद्रेश्वर प्रसाद ने पुत्री को जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एसकेएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोपहर बाद महिला का मायके में दाहसंस्कार कर दिया गया। पिता चंद्रेश्वर प्रसाद ने पुलिस को बताया कि हत्या से पहले पुत्री के साथ मारपीट की गई है। अपर थानेदार लइक अहमद ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मीनापुर की सर्किल इंस्पेक्टर कंचन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.