मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर में बुधवार को संदिग्ध स्थिति में महिला का शव मिला। मृतका अख्तियारपुर निवासी राकेश सहनी की पत्नी मकेशवरी (31) थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उसके गले में फंदे का निशान था। मौके से पुलिस ने एक पीले कलर का गमछा बरामद किया है। घर के सभी सदस्य फरार हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पहुंची तो महिला का शव आंगन में पड़ा था व उसके दो बच्चे रो रहे थे। प्रभारी थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...