बांका, मार्च 28 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बनियाचक गांव में गुरुवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव को देख ग्रामीण चौक पड़े.देखते ही देखते वहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई । इसकी सूचना स्थानीय लोगों व ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को दिया । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।जानकारी हो कि गुरुवार की सुबह ग्रामीणों को संदिग्ध परिस्थितियों में विजयहाट स्थित हटिया के पास एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या किया है।जानकारी हो कि मृतक बांका टाउन थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सत्यनारायण राय के 35 वर्षीय पुत्र विजय राय का विवाह बाराहाट थाना क्षेत्र के बनियाचक गांव में हुआ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.