मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- मिर्जापुर। संदिग्ध स्थिति में संतनगर थाना क्षेत्र के गेरूआही गांव में मड़ाई के लिए खलिहान में रखी ढाई बीघा धान की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धान की फसल में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पायी। गांव निवासी रामनरेश पुत्र खदेरु ने घर से कुछ दूर स्थित खलिहान में खेत से काट कर धान की फसल मड़ाई के लिए रखा था। इसी बीच सोमवार की रात खलिहान में रखे धान की फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेज लपटों में बदल गई। खलिहान में धान की फसल जलते देख गांव के लोगों ने शोर मचाया तब राम नरेश को भी इसकी जानकारी हुई। कुछ ही देर में पूरी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने मंगलवार को दोपहर संतनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ढाई बीघे का धान का फसल मड़ाई के लिए खलिहान मे...