बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपदों के साइबर थाना प्रभारियों और आईटी एक्ट के विवेचकों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान साइबर अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति, लंबित अभियोगों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही तीनों जनपदों में चलाए जा रहे साइबर एक्शन प्लान के तहत लंबित अभियोगों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने निर्देश दिया कि संदिग्ध लेनदेन वाले खातों (म्यूल खातों) का सत्यापन कर कार्रवाई की जाए। फ्रॉड की धनराशि होल्ड कराने की कार्रवाई को त्वरित गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। विवेचनाओं में तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने साइबर ...