किशनगंज, मार्च 18 -- पौआखाली, एक संवाददाता। सोमवार को पौआखाली थाना क्षेत्र में सरकारी नियोजित शिक्षक जुगल कुमार गणेश (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जुगल कुमार गणेश का शव भोलमारा ग्राम पंचायत के सरायकुड़ी, 2 नम्बर वार्ड तेली बस्ती में घर में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार शिक्षक जुगल कुमार गणेश, दूधऔंटी ग्राम पंचायत के एनपीएस प्राथमिक विद्यालय खाड़ीबस्ती में नियोजित शिक्षक थे। मामले की सूचना पर एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह का पता चलेगा। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पौआखाली थाना के एएसआई अंगद कुमार अपनी टीम के साथ मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.