कानपुर, मार्च 22 -- आनन्द नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में धागा फैक्ट्री में आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आनन्द नगर निवासी हरीश केसरवानी की इलाके में धागा फैक्ट्री है। यहां शु्क्रवार दोपहर को फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान मजदूर शोर मचाते हुए बाहर निकले। कुछ ही देर में आग बढ़ गई और ऊंची ऊंची लपटों से रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल को बुझा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.