कानपुर, मार्च 29 -- जाजमऊ में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में चमड़ा कारखाने में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जाजमऊ के गज्जूपुरवा में नाजिम मुकीद के प्लॉट में उनके भाई आजम किराये पर चमड़ा कारखाना चलाते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की देर शाम को कारखाना बंद था, तभी कारखाने में आग लग गई। लपटों को देख रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचित कर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़यों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया। आग से कारखाने में खड़ा एक ई रिक्शा और चमड़ा जलकर खाक हो गया। वहीं कारखाने के ऊपर बंधे मवेशियों को बचा लिया गया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आग लगने का अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.