गाजीपुर, मार्च 18 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के रईसपुर गांव निवासी और वर्तमान में सोनभद्र के क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय में नियुक्त हेड कांस्टेबल की दूसरी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय कोतवाली में मृतका के पिता ने हेड कांस्टेबल समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाराणसी के भेलूपुर थाना के जक्खा, बजरडीहा निवासी वीरेंद्र यादव ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी 36 वर्षीय सुनीता यादव के पहले पति की मौत हो चुकी थी और उसकी एक बेटी भी है। पति की मौत के बाद सुनीता की दूसरी शादी अप्रैल 2020 में सैदपुर थाना क्षेत्र के रईसपुर निवासी अरविंद यादव पुत्र रामशरण के साथ कैथी के मार्कण्डेय महादेव मंदिर में हुई। अरविंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.