देवरिया, दिसम्बर 6 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पांडेय की रहने वाली एक विवाहिता की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मदनपुर के देवकली जयराम के रहने वाली कंचन की शादी 2020 में सलेमपुर कोतवाली के सिसपा पांडेय के रहने वाले विपुल कुशवाहा के साथ हुई थी। कंचन का एक ढाई वर्ष का बेटा व एक चार वर्ष की बेटी है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह कंचन अपने कमरे में फंदे से लअक रही थी। उसे नीचे उतार कर सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां कलकी देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। आशंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.