मैनपुरी, नवम्बर 4 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मंगली में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को नगला मंगली निवासी 24 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र लज्जाराम ने अपने घर पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि विपिन की शादी करीब चार वर्ष पूर्व कीर्ति से हुई थी। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था। जिससे विपिन मानसिक रूप से परेशान रहता था। तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के दो वर्ष का एक बेटा है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में सिर्फ मां, पत्नी व बेटा रह गए हैं। विपिन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.