मथुरा, नवम्बर 29 -- थाना जमुनापार अंतर्गत गांव पानीगांव क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गया। जानकारी होने पर उसे एम्बुलेंस की मदद से उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने परी आगरा रैफर कर दिया गया। गुरुवार देर शाम पानीगांव, जमुनापार क्षेत्र स्थित एक होटल में सराय बस्ती, बहराइच निवासी जगदेव ठहरे थे। बताते हैं कि वहां वह संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गये। इसकी जानकारी होने पर होटल कर्मियों में अफरा तफरी मच गयी। बताते हैं कि उसे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उपचार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां हालत चिंताजनक होने पर उसे आगरा एसएन मेडिकल में रैफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी पानीगांव प्रवीन कुमार ने बताया कि होटल में इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। जानकारी की जा रही है।

हिं...