हाथरस, दिसम्बर 21 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई में संदिग्ध परिस्थिति में युवक घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी 21 वर्षीय राघव पुत्र कन्हैया लाल को रविवार की सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध हालत में घायल हो गया। परिजन युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों का कहना था कि युवक गोली लगने से घायल हुआ है। यहां पर पहुंची पुलिस ने युवक के बारे में डॉक्टर ने जानकारी ली तो डॉक्टर ने उनको बताया कि युवक को गोली नहीं लगी है, किसी अन्य वस्तु से लगी चोट से घायल हुआ है। रही बात रेफर किए ...