संभल, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसमें एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि युवक को उसके परिजनों ने जहर देकर मार दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अमित कुमार (38) पुत्र महावीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक का शव चन्दौसी-गुमथल मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गांव ले आए। मृतक की पत्नी रूपा ने पुलिस को बताया कि अमित शराब का आदी था और अक्सर नशे में मारपीट करता था। करीब दो माह पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था, जहां वह 21 दिन रहा, लेकिन बाद में परिजन उसे घर ले आए। पत्नी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह नशे में था और उसके साथ मारपीट कर घर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.