देवरिया, दिसम्बर 26 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के लाखोपार में गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। उसके जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। लाखोपार निवासी जितेंद्र गोंड़ उर्फ देवा (27) पुत्र स्व. तूफानी कस्बा के गुदरी बाजार में मिठाई की दुकान चलाता था। उसके पिता तूफानी की कुछ माह पूर्व करंट की चपेट में आने से दुकान पर ही मौत हो गई थी। गुरुवार की रात जितेंद्र की भी घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जितेंद्र की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह...