समस्तीपुर, फरवरी 5 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की हुई मौत हो गई है। परिजनों ने किसी बिषैला पदार्थ पीने या पिलाने से हुई मौत की आशंका जताया है। मृतक की पहचान गांव के बैजनाथ महतो का पुत्र विकास महतो (27) बताया गया है। सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। युवक की मौत बुधवार की रात होना बताया गया है। बताया जाता है कि युवक बुधवार को समस्तीपुर मजदूरी कर गया था। इसके बाद देर शाम को बेलारी काली मंदिर के पास सड़क किनारे उसे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देख गया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे उठाकर उसे घर ले गए। जहां कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई है। लोगों के बीच चर्चा है कि युवक की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। उधर युवक की संदिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.