गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास बस में बाहर से घर जा रहे युवक का बुधवार को सीट पर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, चुलबुल बस सर्विस की बस से यात्री बिहार जा रहे थे। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास सीट नं नौ पर एक युवक का शव मिला। पुलिस की जांच पड़ताल में युवक की पहचान बिहार के सिवान जिले के थाना भगवानपुर क्षेत्र के बिसटोली निवासी मुनमुन कुमार सिंह (40) पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई। साथ लोगों ने बताया युवक घर के लिए नागपुर मंगलवार शाम सवार हुए थे। मुनमुन बस के सीट नं नौ पर सोया था। सुबह जब उसे उठाने लगे तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.