नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वसंत कुंज इलाके में सोमवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 49 वर्षीय सन्नी वसंत कुंज इलाके में अकेले रह रहे थे। सोमवार शाम करीब 6:19 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद पीसीआर और दिल्ली दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। सूचना मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में एक व्यक्ति प्लास्टिक की रस्सी के सहारे छत के पंखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने परिवार के सदस्यों और पड़...