बस्ती, जनवरी 5 -- कुदरहा, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के सेल्हरा घाट गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के दक्षिण दिशा में कुछ दूरी पर स्थित एक आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सेल्हरा निवासी राज (19) पुत्र रामजी के रूप में हुई। यह शव साड़ी के फंदे के सहारे पेड़ से लटक रहा था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सेल्हरा गांव के कुछ लोग सुबह शौच के लिए निकले। ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतारा। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयारी पूरी की और शव को लेकर नदी की तरफ जाने लगे। इसी दौरान गांव के चौकीदार ने डायल यूपी 112 प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.