देवरिया, दिसम्बर 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव में सोमवार की रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बरहज के गौरा की रहने वाली सविता की शादी छह नवंबर को खड़ेसर में उचित दान दहेज देकर की गई। मायके पक्ष का आरोप है कि सोमवार की आधी रात को ससुरालियों ने फोन किया और बताया कि सविता की मौत हो गई है। हम लोग अंतिम संस्कार को ले जा रहे हैं। सूचना के बाद मायके पक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्ज में ले लिया। साथ ही मौके पर पहुंच फोरेंसिक टीम ने भी जांच की और नमूना एकत्रित ...