अररिया, फरवरी 4 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड के मझुवा पूरब पंचायत स्थित वार्ड 11 महावीर महादलित टोला में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतकों में 15 साल का सूरज कुमार पिता सच्चिदानंद ऋषिदेव और 35 साल का अक्षय ऋषिदेव था। मृतक सूरज कुमार व अक्षय ऋषिदेव के बीच साला-बहनोई का रिश्ता था। अक्षय पास के ही गांव विशनपुर का रहने वाला था। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना को लेकर मृतक सूरज के पिता सच्चिदानंद ऋषिदेव ने बताया कि करीब दस दिन पहले सूरज को तेज बुखार आया था। बुखार आने पर वे सूरज को लेकर एक निजी अस्पताल गए। वहां पर उन्हें बलगम आदि की जांच करवाने की बात कही। सच्चिदानंद ऋषिदेव ने बताया कि तीन दिन पहले वे बेटे को लेकर अररिया गए। वहां पर सिटी स्कैन व अन्य जांच कराने के बाद दवाई दिया। ...