गिरडीह, दिसम्बर 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक होटल में एक अधेड़ होटल कर्मी की मौत हो गई। मृतक देवघर जिला के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बड़ा चपरा गांव निवासी 55 वर्षीय जागेश्वर रवानी है। जानकारी के अनुसार, मृतक उक्त होटल में काम करता था और रात को वह होटल में ही रहता था। मृतक के परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 7.30 बजे होटल मालिक के द्वारा उन्हें सूचना दी जाती है कि जागेश्वर रवानी की मौत हो गई है। परिजन होटल पहुंचे। होटल मालिक और परिजन जागेश्वर रवानी को गांडेय सीएचसी लेकर पहुंचे ज़हां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। चर्चा है कि अधेड़ की मौत ठंड लगने के कारण हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.