रुडकी, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया गया है कि महिला अपने ससुराल से यह कहकर निकली थी कि वह मायके जा रही है, लेकिन देर शाम तक मायके नहीं पहुंची। परिजनों के अनुसार, महिला के ससुराल वालों ने शाम को उसके मायके फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंची है। इसके बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने मिलकर रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के ससुराल पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से खोजबीन की मांग की है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और संभावित स्थानों पर पूछताछ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.