रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। संजय नगर खेड़ा निवासी महिला ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। किशोरी की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.