सोनभद्र, फरवरी 22 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में रविवार की सुबह रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में औंधे मुंह सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। महिला सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। अज्ञात वाहन के धक्के से मौत की आशंका जताई जा रही है। पबीड़र गांव निवासी 43 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी रामेश्वर चेरो, प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह टहलने के लिए निकली थी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि...