बलरामपुर, फरवरी 8 -- पचपेड़वा, संवाददाता। थाना पचपेड़वा क्षेत्र में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्ष्मी नगर और त्रिलोकपुर के बीच त्रिलोकपुर-डुमरी गांव के मोड़ के पास मुख्य मार्ग से नीचे जमीन पर लगभग 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 9:30 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा। पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की आशंका हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पचपेड़वा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।...