फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव असुआ में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कमालउद्दीन (75) निवासी असुआ को उसके परिजन इलाज के लिए मंगलवार की देर रात अस्पताल लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को अपने घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...