सोनभद्र, मार्च 17 -- अनपरा, हिंदुस्तान संवाद। अनपरा थाना के रेनूसागर चौकी अंतर्गत पूर्वी परासी वार्ड नंबर सात में सोमवार की सुबह एक घर के कमरे में दुप्पटे के सहारे पाइप से संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का फंदे से झूलता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेनू सागर चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय फिरोज पाल पुत्र लखमी राम एनसीएल में सेवानिर्वित कर्मी थे। घर में बहू के साथ रहते है। बेटा रॉबर्ट्सगंज में प्राइवेट ड्यूटी करता था। घटना के वक्त मृतक की पत्नी अपनी बेटी के यहां रेणुकूट गई हुई थी।पुलिस के मुताबिक बहू ने बताया कि रात में ससुर फिरोज पाल को खाना देकर सोने चली गई। सुबह अंदर से डाइनिंग कमरे आयी तो ससुर फांसी के फंदे से झूल रहे थे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.