बांका, फरवरी 23 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के रामबाग बगीचा के समीप स्थित छोटी महादलित टोला में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पंजवारा छोटी हरिजन टोला निवासी मुंशी दास की पत्नी रूबी देवी( 22 उम्र)के रूप में हुई है। इधर मृतक को पिता ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रूबी देवी अपने घर में मृत पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना की पुलिस थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए बांका से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया,जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। एफएसएल की टीम को मृतका के गले में फंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.