मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)। क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में सोमवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ की डाली से एक विवाहिता का शव लटकता हुआ मिला।घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बंजारी कलां गांव निवासी जोगिंदर पाल की 23 वर्षीया पत्नी उर्मिला पाल सोमवार सुबह घर से दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ की डाल में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने विवाहिता का आम के पेड़ से शव लटका देखा हैरान हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी। आम के पेड़ के पास पहुंचे परिजनों ने विवाहिता का शव फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय,एस आई टीपी सिंह ने घटना की जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक ट...