बिजनौर, सितम्बर 14 -- क्षेत्र के गांव दत्तियाना के पास वन विभाग के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया। जब वन संविदा चौकीदार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। सवन विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चौकीदार के मौत की सूचना परिजनों को दी। पहचान जिला अमरोहा के थाना धनौरा क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी राजपाल सिंह (उम्र 45) पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि राजपाल सिंह लगभग़ दो माह से वन विभाग के जंगल में पौधों की रखवाली करता था। उसका शव एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजपाल सिंह के मौत की खबर उनके परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने राजपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। उधर वन विभाग के क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.