गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति परिवार सहित रहते है। उनकी 19 वर्षीय पुत्री 15 जनवरी को बाजार गई थी ,लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने गांव पट्टी निवासी नितिन पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.