लातेहार, जनवरी 3 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के असनाही बारजमुआ टोला निवासी एक युवती का शव शुक्रवार देर शाम पेड़ के समीप से बरामद किया गया है। शव के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। जिससे प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती 31 दिसंबर से गायब थी। परिजन काफी खोज बीन कर रहे थे, इसी बीच शुक्रवार की शाम गांव से कुछ दूर जंगल में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर झूलता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों एवं थाना प्रभारी रणधीर कुमार को दी। इस पर पुअनि अजीत कुमार व राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। जांच पड़ताल के क्रम में जो तथ्य समाने आए उसके अनुसार युवती का प्...