जौनपुर, दिसम्बर 6 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में एक युवक के अचानक गायब हो जाने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार 25 वर्षीय शुभम कन्नौजिया पुत्र गोविंद कन्नौजिया देर रात तक सोया हुआ था। आधी रात को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आने के बाद वह अचानक लापता हो गया। सुबह शुभम की मां जब उसे जगाने पहुंची तो बिस्तर खाली मिला। वहीं बिस्तर के नीचे उसका मोबाइल गिरा हुआ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कॉल पर आए व्यक्ति के बाद ही शुभम को घर से बाहर बुलाया गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने थाने पर लिखित तहरीर देकर गुहार लगाई है। मीरगंज पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है और कॉल डिटेल सहित वि...