सोनभद्र, जनवरी 12 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव निवासी 22 वर्षीय सुजीत पनिका पुत्र शिवमंगल पनिका ने सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे घर में बडे़र से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। कमरे में पहुंची पत्नी ने यह देख शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर घर के बाहर मौजूद परिवार के लोग अंदर गए तो सुजीत को फंदे से लटकता देखा। सुजीत के पिता ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। पिता ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली के उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह एवं उप निरीक्षक अखिलेश पाठक मौके पर पहुंचे। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.