अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी में कन्नौज के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह प्रेम विवाह के बाद यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पत्नी ने आत्महत्या की बात कही है, जबकि परिजनों ने हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। कन्नौज जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र के गांव जवां मर्दपुर निवासी 20 वर्षीय कन्हैया उर्फ बृजेश कुमार ने करीब दो साल पहले कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी युवती से लव मैरिज की थी। युवती यहां अपनी बड़ी बहन व बहनोई के साथ रहती है। इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। शुरुआत में बृजेश अपने घर पर रहा। करीब एक साल स...