सोनभद्र, फरवरी 6 -- वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के सिरपालपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सिरपालपुर गांव में किराए के मकान में रहकर फेरी का कार्य करता था। बिहार के कुदरा गांव के घटवा गांव निवासी 32 वर्षीय वारिस अली पुत्र वसीम रायपुर थाना क्षेत्र के सिरपालपुर गांव में किराए के मकान में रहकर फेरी का कार्य करता था। बगल के कमरे में उसके अन्य साथी भी रहकर फेरी करते थे। गुरुवार की शाम को वह फेरी कर अपने कमरे पर आया। रात में अगल बगल रह रहे उसके साथियों ने उसे अपने कमरे में अचेत देखा। साथियों ने तत्काल घटना की जानकारी मकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक मौके पर पहुंचे गए। मकान मालिक ने घटना की जानकारी रायपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले...