बलरामपुर, जनवरी 14 -- रेहरा बाजार, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली बुजुर्ग के कोटिया मजरे निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि उसे एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर जहर दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को तहरीर मिली है, जिस पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अहिरौली बुजुर्ग कोटिया गांव निवासी आशीष सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतक के चचेरे भाई गणेश प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक महिला जिसका गोंडा के दंत चिकित्सक से अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.