अमरोहा, जनवरी 7 -- मानसिक रूप से परेशान युवक का शव बुधवार सुबह खेत में पिलखन के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव मोर्चरी भेजा। हालांकि बाद में मोर्चरी पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए व कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। गांव में युवक के आत्महत्या करने की चर्चा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक किसान का परिवार रहता है। किसान का 28 वर्षीय बेटा पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक साल का बेटा है। बुधवार सुबह युवक का शव अपने ही खेत में पिलखन के पेड़ पर गमछे से बने फंदे पर लटका मिला। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई व ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.