उन्नाव, फरवरी 20 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के पावा गांव के रहनेवाले 35 वर्षीय अजय मौर्य पुत्र धर्मराज का शव शुक्रवार शाम घर के अंदर पड़ी बीम के छल्ले में मफलर के सहारे लटका मिला। छोटा भाई अमित घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। तब परिजनों में चीखपुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के समय अजय अकेला था। पत्नी गायत्री दोनों बेटे यश और लकी को लेकर गुरुवार मायके गई थी। मृतक अजय चार भाइयों के बीच दूसरे नंबर का था। छोटे अमित और सबसे छोटा संदीप है और चारों भाई अलग अलग मकान में रहते है। मां राजरानी बेटे की मौत से आहत है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी पर जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की गई है। अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.