रामनगर, फरवरी 19 -- रामनगर, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को गांधीनगर काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर निवासी 27 वर्षीय रानी पत्नी नीटू सिंह ने घर में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के दो छोटी बेटियां है और पति मजदूरी करता है। सूचना पर मौके पर सरकारी अस्पताल में नायब तहसीलदार कुंदन पूरी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि महिला ने जहर खाया था। क्यों और कैसे खाया, मामले की जानकारी ली जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.