कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के बैर आमद करारी गांव में मंगलवार रात संदिग्ध दशा में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद मायका पक्ष के लोग पुलिस लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बैर आमद करारी गांव निवासी भंवर सिंह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। परिजनों के अनुसार भंवर का उसकी 35 वर्षीया पत्नी मैकी देवी के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था। मंगलवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी के बाद संदिग्ध दशा में महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ती देख भंवर सिंह मौके से फरार हो गया। छोटी बेटी राधा ने मामले की जानकारी अपने मामा कंधई को मोबाइल से दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.