शामली, जनवरी 28 -- चौसाना के बाइपास मोहल्ले में एक संदिग्ध परिस्थितयों में आग लगने से विवाहिता संदिग्ध गंभीर रूप से झुलस गयी। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने पूछताछ के लिए पति व जेठ को हिरासत मे लिया है। जनपद सहारनपुर के बांसदेवा निवासी साईस्ता की शादी चौसाना चौकी क्षैत्र के बाईपास मोहल्ला निवासी इकबाल पुत्र अनवर के साथ बीते अक्टूबर 2025 को हुई थी। साईंस्ता के परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग को लेकर परेशान करते आ रहे थे,कई बार बीच मे पंचायत भी हुई लेकिन कोई उचित निष्कर्ष नही निकल सका।आरोप है कि मंगलवार को ससुराल पक्ष के लोगो ने साईस्ता ...