नोएडा, दिसम्बर 4 -- दनकौर। दनकौर कस्बा निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुलसी नगर निवासी राजू दनकौर कस्बे के बाजार में मजदूरी करता था। उसने बुधवार को मजदूरी की। वह स्टेट बैंक के सामने बाजार में गुरुवार की सुबह मृत पाया गया। उसकी आंख के पास चोट के निशान बताए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...