रुडकी, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा में बंद पड़े मकान की छत पर पड़ी घास और पराली में मंगलवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा में एक मकान काफी समय से बंद पड़ा हैं। मकान के ऊपर सुखी घास और पराली पड़ी हुई हैं। मंगलवार देर रात मकान के ऊपर पड़ी घास और पराली में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटों से आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने आसपास में लगें समर्सिबल से पाईप लगाकर और बाल्टियों से पानी डालकर स्वयं ही आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद कोई जनहानि नहीं हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.